किशनगंज, सितम्बर 13 -- पोठिया, निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी कृषि कॉलेज के समीप महानंदा नदी में शुक्रवार को एक मजदूर तेज धार में बह गया। नदी की तेज धार में लापता व्यक्ति की पहचान ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी मोहम्मद सलीम (45 वर्ष) पिता स्व.रहमान अली के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की सुबह तकरीबन नौ बजे सलीम अपने बड़े भाई आजाद और अन्य ग्रामीणों के साथ मवेशियों के चारा लाने के लिए नदी पार कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। सलीम के साथ नदी पार कर रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी की तेज धार और गहराई के कारण बाहर नहीं निकाल सके। घटना की खबर सलीम के परिजनों को मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.