कटिहार, दिसम्बर 15 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत बहरसाल गोविंदपुर गांव के समीप महानंदा नदी के कछार में रविवार सुबह टीन से बनी छोटी नाव पलटने से दादा और उनकी दो वर्षीय पोती की डूबकर मौत हो गई। घटना करीब सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान बहरसाल गोविंदपुर वार्ड संख्या छह निवासी अशोक मंडल (49) और उनकी दो वर्षीय पोती रुचिता मंडल के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुरेश मंडल ने बताया कि उनका भाई अशोक मंडल रोज की तरह रविवार को भी अपनी पोती रूचिता के साथ घर से मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित महानंदा नदी का कछार के रास्ते मकई खेत जा रहे थे। इससे पहले की टीन की बनी छोटी नाव से महानंदा नदी के कछार को पार कर मक्का के खेत पहुंच पाती बीच में अचानक नाव अचानक असं...