कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही अप महानंदा एक्सप्रेस के पहिए में बुधवार दोपहर में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। ट्रेन को रूरा स्टेशन पर रोकने के बाद रेल कर्मियों ने आग बुझाई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कराया गया। इस दौरान करीब बीस मिनट तक ट्रेन रूरा में खड़ी रही। कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही अप महानंदा एक्सप्रेस बुधवार दोवहर बाद करीब 1.45 बजे रूरा स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रवाना होने पर स्टेशन पर मौजूद कर्मियों ने महानंदा एक्सप्रेस के स्लीपर एस-2 की बोगी संख्या- 1976/58-सी के पहिए से धुआं व आग देखकर स्टेशन मास्टर रूरा को सूचना दी। इसपर इस ट्रेन को तत्काल रूरा स्टेशन के अप प्लेट फार्म की मेन लाइन में रोक लिया गया। जानकारी होते ही रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां पहुंचे रेल कर्मिय...