मिर्जापुर, जनवरी 13 -- मिर्जापुर। पुरानी दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के गलत एनाउंसमेंट से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में यात्री ट्रैक पार कर ट्रेन पर सवार हुए। प्लेटफार्म नंबर एक का एनाउंसमेंट होने के बाद ट्रेन दो पर आ गई थी। मामले को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रात लगभग साढ़े आठ बजे महानंदा एक्सप्रेस डाउन का एनाउंसमेंट प्लेटफार्म नंबर दो पर आने के लिए हुआ। जिस पर स्टेशन पर मौजूद यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ट्रेन के एक नंबर प्लेटफार्म पर आने का एनाउंसमेंट हुआ। यह सुनकर प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद यात्री एक पर पहुंच गए। ट्रेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.