प्रयागराज, फरवरी 22 -- विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन का 46वां वार्षिक महाधिवेशन रविवार को परमप्रभु ठाकुर हरित माधव मंदिर, मोरी दारागंज में आयोजित किया गया। उद्घाटन संगठन के प्रांतीय महामंत्री पीएन मिश्रा ने किया। महाधिवेशन में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रस्तावित निजीकरण का विरोध किया। इसके साथ ही विद्युतकर्मियों और पेंशनरों के आवासों पर प्रबंधन की ओर से जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ भी रोष व्यक्त किया। प्रबंधन से कार्यकारी सहायकों के सभी रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की गई। इस दौरान उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत कार्यकारी सहायकों का ग्रेड वेतन छठवें वेतन आयोग के अनुसार 2600 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने क...