जौनपुर, फरवरी 7 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव एवं अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ। सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता के अंतिम चरण के साथ ही मंदिर निर्माण की पूर्णता को ईश्वरीय कृपा बताया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस सदाकांत शुक्ल ने शुक्रवार की रात कहा कि भगवान महादेव को अपना कार्य जिससे कराना होता है, वे उसका चुनाव स्वतः कर लेते हैं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र 6 महीने के भीतर भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होना और प्रत्येक प्रदोष को सुंदरकांड का अनवरत पाठ होना साक्षात महादेव की ही कृपा है। यजमान उमेश उपाध्याय ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्राण प्रतिष्ठा पूजन प्रोफेसर राम मिलन मिश्र एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.