पूर्णिया, फरवरी 13 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। कटिहार मोड़ स्थित प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित प्राचीन शिव मंदिर से आगामी 15 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इसको लेकर महादेव सेना संघ द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को सजाने-संवारने का कार्य अंतिम चरण में है। महादेव सेना संघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी रविवार को वृंदावन के आचार्य पंडित रविकांत शास्त्री के नेतृत्व में शिव बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा। बारात में बंगाल और झारखंड से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसमें भूत-प्रेत, शिव तांडव, भारत माता की झांकी सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.