गोंडा, फरवरी 5 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के आईटीआई मार्ग पर आयोजित हो रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा वाचक आचार्य कौशिक महाराज ने शिव और पार्वती के महिमा का बखान किया। जिले के दूर दराज क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर बने शिवलिंग और नंदी की पूजा अर्चना कर परिक्रमा किया। डॉ. आरएन पाण्डेय और प्रतिभा पांडे आरती उतारी। जिसके बाद पूरा परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। आचार्य कौशिक महाराज ने शिव तत्व की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि महादेव केवल संहारक नहीं, बल्कि परम कल्याणकारी और करुणा के सागर हैं। उन्होंने समझाया कि शिव कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। उन्होंने इस भ्रांति को भी दूर करते हुए कहा कि शंकर पर चढ़े प्रसाद को खाने की मनाही नहीं है बल्कि खाना चाहिए। आचार्य कौशिक महाराज ने कहा कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.