चतरा, जनवरी 8 -- कुंदा प्रतिनिधि कुंदा प्रखण्ड के एकमात्र प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ को पर्यटक स्थल ग्रुप डी के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसे लेकर बुधवार को पर्यटक विभाग के पदाधिकारी महादेव मठ का भौतिक निरीक्षण किया। महादेव मठ की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, और अब पर्यटन स्थल बनने से यहां की सुविधाओं में और भी सुधार होने की उम्मीद है। वहीं जल्द ही महादेव मठ पर्यटक स्थल सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में होगा। इसके लिए फंड आवंटित कर दी गई है। इससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी और पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।वही अंचलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि भूमि का सत्यापन कर पर्यटक विभाग को विवरण भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहाँ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.