मुंगेर, फरवरी 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के भलार गांव में नर्मदेश्वर महादेव और माता पार्वती की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में 351 कन्याएं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा भलार गांव से प्रारंभ होकर दशरथपुर, इटावा, पचरुखी होते हुए पुनः भलार पहुंची। यात्रा मार्ग में श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। शनिवार को पंचांग पीठ पूजन, वास्तु पूजन, जलाधिवास, देव पूजन सहित नगर-परिक्रमा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाल्मिकी सिंह, लालू सिंह, देवदत्त सिंह, गोल्डन सिंह, विजय सिंह, शिवकुमार सिंह, विक्रम सिंह, बबलू सिंह, पियूष सिंह, रौशन सिंह, संजीव सिंह, अरविन्द सिंह, कृष्णानन्द सिंह, अर्पित रंजन आदि मौजूद थे। रविवार को सभी विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा, षोडशो...