नोएडा, जुलाई 28 -- सावन के तीसरे सोमवार को भी मंदिरों में भीड़ रही कई स्थानों प रुद्राभिषक और हवन का आयोजन हुआ नोएडा, संवाददाता। सावन मास के तीसरे सोमवार पर भक्तों ने मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन किया। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे। महादेव पर जल चढ़ाकर मनोकामना मांगीं। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक और हवन का आयोजन भी किया गया। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में सुबह भगवान का श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान की आरती हुई। मंदिर के पुजारी हरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि सुबह बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर में हरिद्वार, प्रयागराज और मथुरा के पंडितों ने रुद्राभिषेक कराया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हि...