गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। 15 फरवरी को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े महादेव झारखंडी मंदिर परिसर में लगने वाले शिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्थानीय पार्षद रणंजय सिंह जुगनू के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। साथ आए, अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक भी की। नगर आयुक्त ने शिवरात्रि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि मेले के दौरान समुचित साफ-सफाई व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का पर्याप्त व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट की उपलब्धता सुनिश्चित की ज...