सिमडेगा, फरवरी 6 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुमकी पंचायत स्थित छुरियाधाम अपने अध्यात्मिक और पर्यटन महत्व के लिए जाना जाता है। छुरियाधाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में यू तो सालो भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है, लेकिन शिव रात्रि और सावन के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। लोगों की आस्था जुड़े होने के बावजुद धाम परिसर में अबतक समुचित विकास नहीं हो पाया है। पहाड़ो की तलहटी पर स्थित छुरियाधाम का प्राकृतिक सौंदर्य भी बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पर्यटन की दृष्टिकोण से भी छुरियाधाम में विकास की अपार संभावनाएं है। छुरियाधाम में अबतक न पीने के पानी की व्यवस्था है न ही श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है। मंदिर के पुजारी की मानें तो छुरियाधाम का पौराणिक महत्व है। पुजारी के अनुसार युगो पूर्व खुद महादेव अपने पूरे परिवार...