आरा, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि आज आरा, निज प्रतिनिधि महाशिवरात्रि आज रविवार को है। इसे लेकर शहर समेत जिले भर के प्रसिद्ध शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही कपाट खोल दिए जाएंगे। शनिवार को मंदिरों में सजावट के साथ साफ-सफाई के कार्य में श्रद्धालु पूरे दिन जुटे रहे। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव और पार्वती की विधि-विधान से पूजा होती है। इधर,कई जगहों पर शिव मंदिरों में शिव पार्वती विवाह के मद्देनजर विवाह पूर्व होने वाली रस्म निभाई गई। ऐसे तो शिवरात्रि हर महीने आती है, लेकिन महाशिवरात्रि साल में केवल एक बार आती है। इस दिन का महत्व ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि कहा जाता है कि आज के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.