वाराणसी, फरवरी 15 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। फागुन महीने की शिवरात्रि (महाशिवरात्रि) पर रविवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही शहर, कस्बा व गांव के शिवालयों पर श्रद्धालु महिला व पुरुषों के पहुंचने का सिलिसला ब्रह्ममुहूर्त में शुरू हो गया। भोला भक्तों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच शिवलिंग पर भांग, धतूरा, चंदन, बेलपत्र व फूल चढ़ाकर पूजन किया तथा जल व दूध से बाबा का अभिषेक कर मंगल की कामना की। गीतों और भजनों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। शिवालयों पर सुरक्षा में पुलिस, पीएसी के अलावा महिला सिपाही तैनात थीं। शहर के ऐतहासिक बाबा बालेश्वर मंदिर में शाम तीन बजे तक 60 से 70 हजार के आस-पास श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का अनुमान है। हालांकि देर शाम तक पूजन-अर्चन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। महाशिवरात्रि पर बा...