भदोही, जनवरी 21 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव महादेव बाबा बड़े शिव तथा बाबा तिलेश्वर नाथ, गोपेश्वरनाथ का भव्य शृंगार किया गया। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन सोमवार की शाम बड़ी संख्या में आस्थावानों ने दर्शन एवं पूजन किया। देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। नगर के बाबा बड़े शिव बाबा, तिलेश्वरनाथ एवं गोपेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार की शाम से ही लोग एकत्रित होने लगे थे। शृंगार के बाद दर्शन-पूजन का क्रम जो शुरू हुआ तो वह रात तक चलता रहा। गुप्त नवरात्र का पहला दिन होने के कारण भक्तों में उत्साह नजर आया। महादेव के सामने मत्था टेक कर अपनी मन्नतों को मांगा। आरती पूजन के दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। शंख तथा करतल ध्वनि के बीच पुजारी द्वारा ...