बाराबंकी, फरवरी 13 -- रामनगर। महादेवा मेला क्षेत्र में सवारी ढोने वाले ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से भी पार्किंग शुल्क लिए जाने की शिकायत सामने आई हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने स्पष्ट कहा कि यदि ऐसा कहीं हो रहा है तो तत्काल इसे बंद कराया जाएगा। मेले से रामनगर हाइवे तक श्रद्धालुओं को लाकर वाहन पकड़ाने और मेले तक ले जाने के लिए ई रिक्शा चल रहे है जो किराया लेकर वृद्ध बीमार बच्चों को यातायात सुविधा दे रहे। वाहन चालकों ने बताया कि उनसे भी पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, जबकि वे पार्किंग में वाहन खड़ा नहीं करते। तहसीलदार ने कहा कि मेले में व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जाती हैं, न कि अनावश्यक शुल्क वसूली के लिए। यदि कोई अवैध वसूली करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.