बाराबंकी, फरवरी 13 -- रामनगर। महादेवा मेला क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार की शाम व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ज्वाइंट गुंजिता अग्रवाल, सीओ गरिमा पंत, तहसीलदार विपुल कुमार, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी तथा एडीओ पंचायत पुष्पा मिश्रा ने संयुक्त रूप से भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, बिजली सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहनी चाहिए।ग्राम प्रधान राजन तिवारी,पुजारी आदित्य ,सतीश, निखिल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.