बाराबंकी, फरवरी 23 -- रामनगर। रमजान और होली पर्व को लेकर गुरुवार को पुलिस चौकी महादेवा में शांति कमेटी की बैठक कोतवाल अनिल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाईचारे के साथ पर्व को मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर कोतवाल श्री पांडेय ने कहा कि कसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग से दूर रहकर पर्व को शांति पूर्ण ढंग से मनायें। क्षेत्र में हल्के फुल्के विवादों की जानकारी की तत्काल सूचना दें। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि शांति की राह संवाद और सहयोग से होकर गुजरती है। इस बैठक में महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडेय, प्रधान महादेवा अजय तिवारी उर्फ राजन, आनन्द सिंह, सपा नेता शीतला बख्श सिंह, पूर्व प्रधान शिवराम गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.