सीवान, सितम्बर 15 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम में एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बना डाला। बंद घर स्थानीय निवासी शहाबुद्दीन अंसारी का बताया जाता है। बताया जाता है कि घर वाले करीब घर बंद कर कहीं गए थे। जब लौटे तब तक पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि चोरों ने घर के पीछे से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे का ताला तोड़कर अलमीरा में रखे सामान भी लेकर भाग गए हैं। हालांकि, कितने रुपये की संपत्ति चोरी की गयी, इसका आकलन अबतक नहीं हो सका है। बावजूद इसके चर्चा है कि करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी की गयी है। दिन दहाड़े हुए इस चोरी की घटना के बाद लोगों में काफी भय है। पुलिस चोरों का पता लग...