बस्ती, जनवरी 23 -- महादेवा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर गन्ना लदा ओवरलोड ट्रैक्टर राहगीरों और दुकानदारों की जांच के लिए खतरा बनता जा रहा है। महादेवा चौराहे पर गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण पहले से ही काफी भीड़-भाड़ रहती है। इसी दौरान शाम करीब चार बजे जब गन्ना लदा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राला चौराहे पर पहुंचा, तो अचानक ट्रैक्टर का अगला पहिया हवा में उठ गया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों के अनुसार अगर गन्ना लदा ट्राला पलट जाता तो बढ़ी घटना घट जाती। करीब 15 मिनट तक चालक व आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत की। तक जाकर किसी तरह से ट्रैक्टर का पहिया संतुलित कर आगे बढ़ाया जा सका। इस दौरान बाजार में यातायात प्रभावित रहा और लोगों में भय का माहौल बना रहा। स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.