भागलपुर, फरवरी 1 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया में महादेवपुर गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाई गई है। गंगा घाट पर कछार रहने के कारण कमेटी के लोगों ने घाट को ठीक करवाया है। वहीं घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे घाट खतरनाक हो सकता है। मेला कमेटी के मोती मंडल ने बताया कि कमेटी के लोगों को घाट पर लगाया गया है इसके अलावे एसडीआरएफ की टीम भी घाट पर तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था भी की गई है किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...