बिहारशरीफ, जून 13 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पचना-रजाई टोला मुसहरी की दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने जनता दरबार में डीएम आरिफ अहसन ने आवासीय भूमि की मांग की। रेखा देवी, कंचन देवी, शोभा देवी, कैला देवी, शांति देवी, दुलारी देवी आदि ने बताया कि मुसहरी में करीब 45 परिवार वर्षों से रह रहे हैं। घर से सटे पोखर में खुदाई का काम किया गया। आसपास की सारी जमीन को खोद दिया गया। अब वहां घर छोड़कर रहने लायक कोई जगह नहीं बची। मीना देवी, दुलारी देवी ने बताया कि उनका सिर्फ एक कमरे का मकान है। किसी तरह बाल-बच्चों के साथ रहकर गुजारा कर रहे हैं। इसके आलावा घर बनाने के लिए कोई जमीन नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.