छपरा, दिसम्बर 17 -- फोटो 12 : वार्ड चार स्थित महादलित बस्ती में महिला को जदयू की सदस्यता दिलाते पार्टी के नेता दीपक कुमार सिंह छपरा, एक संवाददाता। शहर के वार्ड चार स्थित महादलित बस्ती में बुधवार को जदयू का सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर अध्यक्ष मो ईमरान खान चुन्नू के नेतृत्व में चलाया गया । इस अभियान में शामिल पार्टी के वरीय नेता दीपक कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को सम्मान, अधिकार और मुख्यधारा में भागीदारी मिली है। ललन माझी, प्रभा देवी, किरण देवी, सुनीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। उक्त अभियान में अलोक कुमार पाण्डेय, मोहमद इमरान उर्फ़ चु...