आरा, मार्च 19 -- पीरो, संवाद सूत्र। नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नं 17 और बरौली गांव की महादलित बस्तियों के प्रत्येक घर तक सरकारी सुविधा पहुंचाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित शिविर का निरीक्षण एसडीओ अनिल कुमार ने किया। सभी स्टॉलों पर विभाग के अधिकारी और कर्मी तैनात थे। उद्घाटन बीडीओ सुनील कुमार गौतम, सीओ लखेन्द्र कुमार, एमओ उदय कुमार सानू और बीईओ मनोज सिंह ने किया। आय, आवास, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास योजना शहरी, नल जल योजना, विद्युत कनेक्शन, गलत बिजली विपत्र सुधार, दाखिल खारिज, परिमार्जन, नाली -गली, स्कूलों में नामांकन से लेकर कन्या विवाह योजना, पेंशन समेत विश्वकर्मा योजना के आवेदन लिये गये। नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी राजू रंजन ने विश्वकर्मा योजना के आवेदकों की ऑन द स्पॉट पड़ताल भी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.