मधुबनी, मार्च 11 -- अंधराठाढ़ी। प्रखंड विकास सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को डुमरा पंचायत महादलित परिवारों के सदस्यों ने भारी संख्या रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। वे लोग अपनी पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक के प्रति आक्रोशित थे और उनके खिलाफ नारेवाजी कर रहे थे। आरोप था उनकी पंचायत का ग्रामीण आवास सहायक पात्रता के बाद भी उनके परिवारों का नाम पीएम आवास योजना के लाभुकों की सूची में नहीं जोड़ रहा है। बीडीओ ने प्रदर्शनकरियों से मिलकर उन्हे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने का आश्वासन देकर उन्हे शांत किया। प्रदर्शन में अशर्फी सदाय,शान्ति देरी,आशा देवी, शिव कुमार सदाय, ललिता देवी, सजिना देरी, रामकुलार सदाय, राम अधिन सदाय, श्रीचंद्र सदाय, ज्ञान चंन्द्र सदाय, बेचन सदाय, लित बाल सदाय समेत अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.