लखीसराय, फरवरी 26 -- बड़हिया, एक संवाददाता। प्रखंड के जैतपुर पंचायत स्थित गढ़टोला सामुदायिक भवन में मंगलवार को महादलित परिवार से आने वाले बच्चों में शामिल सोहन, राजा, पार्वती, कशिश, बालवीर, निक्की, विराज, भारती आदि के बीच उनके जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। एसडीओ एवं अन्य के द्वारा यह प्रमाण पत्र दिए गए। ज्ञात हो कि बच्चों के लिए न सिर्फ स्कूली शिक्षा बल्कि तमाम तरह की सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी होता है। जिसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को लेकर लोग परेशान होते रहते हैं। इस दिशा में प्रशासन द्वारा स्पीडी ट्रायल तथा विशेष अभियान चलाकर सभी महादलित परिवारों के जरूरतमंद बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया। साथ ही उन्हें समाज के बीच जाकर वितरित भी किया गया है। ताकि स्कूल पहुंच से दूर रह रहे बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.