मुजफ्फरपुर, जून 21 -- औराई, एसं। आलमपुर सिमरी पंचायत के घसना वार्ड-13 के करीब एक दर्जन महादलित परिवारों का रास्ता दबंगों ने कथित रूप से बंद कर दिया है। पीड़ित परिवारों ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की है। सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जनता दरबार में लोग उपस्थित होंगे। सभी परिवार को हरसंभव रास्ता की व्यवस्था कराई जाएगी। पीड़ित परिवार के रामकिशोर बैठा, साधुशरण दास, दीप लाल बैठा, रामवृक्ष बैठा समेत दर्जनों लोगों ने बांस बल्ली के सहारे बंद किए रास्ते को खुलवाने की मांग प्रशासन से की है। पीड़ितों ने बताया कि उक्त जमीन की पैमाईश सरकारी अमीन से कराई थी। यह सरकारी रास्ता है, जो करीब सौ वर्ष से हमलोगों के पूर्वज रास्ते के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। मगर हाल में गांव के एक दबंग परिवार के लोगों ने रास्ता को निजी बता कर उसे घेर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.