सासाराम, अप्रैल 14 -- डेहरी, एक संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर डॉ. अंबेडकर सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र की गंगौली में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीएम उदिता सिंह ने की। इस मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपके द्वार सरकार को लेकर शिविर आयोजित किये गए। शिविर में जन वितरण प्रणाली, कौशल युवा विकास योजना, आंगनबाड़ी,उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड निर्माण, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना,आई-श्रम कार्ड, बिहार भवन व निर्माण कल्याण बोर्ड योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली कनेक्शन, ग्रामीण कार्य विभाग आदि के काउंटर लगाए गए थे। जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। साथ ही ऑन स्पॉट समस्याओं का निवारण भी किया गया। डीएम ने बताया कि टोले में लगाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.