चाईबासा, फरवरी 6 -- गुवा, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में प्राचार्या माधवी पांडेय के मार्गदर्शन में डीएवी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ एवं महान शिक्षाविद महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण किया। प्राचार्या माधवी पांडेय ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा ग्रोवर ने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया था। उनके सादा जीवन, उच्च विचार और सेवा भावना आज भी डीएवी संस्थाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। मौके पर वरीय शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.