बिजनौर, अप्रैल 12 -- हल्दौर। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर चेयरपर्सन विमला देवी व समाजसेवी दीपक सैनी के आवास पर शनिवार की देर शाम मनाई गई। कार्यक्रम में सैनी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व सभासद जसवंत सैनी तथा संचालन धीरज सैनी ने किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए चेयरपर्सन विमला देवी ने महात्मा ज्योतिबाफुले के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह सैनी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी एकजुट रहना चाहिए शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान रामपाल सिंह सैनी, ब्रह्मपाल सैनी, मूजी सैनी, रोहित सैनी, मोहित सैनी, पंकज सैनी, मोनू सैनी, रमेश सैनी , विशाल सैनी, योगेश सैनी, सतीश सैनी, सप्पड़ सैनी , राजपाल सैनी, आदी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.