रामगढ़, मार्च 9 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। महात्मा गांधी हाई स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया व्यास पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुखिया व्यास पांडेय ने कहा कि आज की महिला न केवल समाज की धुरी है, बल्कि वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी है। महिलाएं अब आत्मनिर्भर और सशक्त हो चुकी हैं और उनके योगदान के बिना समाज की प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की शिक्षिकाओं, जैसे निक्की कुमारी, उषा कुमारी, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी और अनामिका कुमारी को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसके बाद मुखिया व्यास पांडेय ने स्कूल के गार्डेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.