रामगढ़, फरवरी 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जैक बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2026 के तहत इस वर्ष महात्मा गांधी हाई स्कूल देवरिया भुरकुंडा को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने से विद्यालय परिवार में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन वोकेशनल कोर्स ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 69 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं बुधवार को आयोजित हिन्दी विषय की परीक्षा में महात्मा गांधी हाई स्कूल केंद्र पर 231 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यालय भवन को पहले से रंग-रोगन कर सुसज्जित किया गया था और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई थीं। प्रधानाध्यापक कैलाश राम ने कहा कि हमने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संचालन की तैयारी की ...