गंगापार, अक्टूबर 3 -- सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज कौड़िहार में प्रधानाचार्य डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल व सरजू प्रसाद सिंह प्राइवेट आईटीआई शहजादपुर में मैनेजर रवि कुमार पटेल ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। टिकरी में महाशय मसूरिया दीन की भी जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हे भावपूर्ण नमन कर उनके कृतित्व को याद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.