हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। शहर के बीचोबीच घनी आबादी के बीच स्थित अटल चौक से करीब 100 मीटर दूर महात्मा गांधी मार्ग पर फुटपाथ किनारे खड़े कई हरे पेड़ दिनदहाड़े काट दिए गए। कुछ पेड़ों की डालियां काटी गईं तो कुछ तना समेत जड़ के पास से साफ कर दिए गए। मोहल्लेवासियों ने नाराजगी जताई है। वन विभाग का कहना है कि बिजली के तारों में बाधक होने से पेड़ काटे गए। लोगों का कहना है कि ये पेड़ कई साल पुराने थे। नाली के पास जिला प्रशासन की ओर से पौधरोपण अभियान के तहत इन्हें लगाया गया था। चर्चा है कि पेड़ काटते वक्त आसपास के लोगों ने आपत्ति जताई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में नगर पालिका के ईओ रामेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। संबंधित कर्मचारी को भेजकर पता कराएंगे। डीएफओ जेबी शेंडे का कहना है कि शिकायत मिली थी कि पेड़ की डालें बिजली के तारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.