चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के तात्वाधान में स्थानीय महात्मा गांधी पार्क में 10 फरवरी को पुष्प प्रर्दशनी एवं कला मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। हालांकि यह प्रर्दशनी एवं कला मेला का आयोजन पूर्व में 12 फरवरी को आयोजन की घोषणा की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसका आयोजन अब 10 फरवरी को तय किया गया है। यह प्रर्दशनी चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए स्थानीय कलाकारों को विशेष मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस तर्ज पर होगी प्रतियोगिता श्रेणी-1 से लेकर श्रेणी -4 स्तर पर कर्मचारी एवं अधिकारी के लिए आयोजित किए जाने वाले प्रर्दशनी सह प्रतियोगिता में श्रेणी-1 में फूलों के गमले, सब्जियों के पौधे प्रर्दशनी के लिए महात्मागांधी पार्क में प्रतियोगिता के पूर...