भागलपुर, अक्टूबर 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र द्वारा टेकिंग गांधी टू स्कूल कार्यक्रम के तहत आयोजित गांधी जयंती प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी छात्र-छात्रों को रविवार को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेम शंकर शर्मा और जेपी विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति डॉ. फारूक अली मौजूद रहे। शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुई। वहीं मुख्य अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया। कार्यक्रम संचालन संजय कुमार, स्वागत अरविंद कुमार राम और धन्यवाद ज्ञापन मो़ ऐनुल होदा ने किया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.