गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महात्मा गांधी की प्रतिमा से पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा तक नारों और जनसमर्थन के बीच कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से पदयात्रा की शुरुआत हुई। यह पदयात्रा गणेश चौक होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा तक पहुंची। इसके बाद जुलूस अंबेडकर चौक की ओर रवाना हुआ, जहां सभा के साथ पदयात्रा का समापन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने संयुक्त रूप से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.