हाथरस, जनवरी 9 -- महात्मा गांधी को प्रिय था रामजी का नाम हाथरस। प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मनरेगा के बदले गये नाम को लेकर कहा कि विकसित भारत हो रहा है। जी राम जी नाम महात्मा गांधी को बहुत पि्रय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीजी के आदर्शों पर चलते हुए यह नाम रखा है।शुक्रवार को प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय पर मीडिया से बातचीत की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी चाहते थे कि हर गांव विकसित हो और महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिले में जल्द ही एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...