मैनपुरी, जनवरी 31 -- मैनपुरी। मंडी धर्मदास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ व पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहचान आज पूरे विश्व में है। उन्होंने देश की आजादी से लेकर देश हित में कई आंदोलन अंहिसा के पथ पर चल कर किए। महात्मा गांधी कोई नाम नही, एक विचारधारा है। जो पूरे विश्व मे जानी जाती है। कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपिता द्वारा देश के लिए किए गए बलिदानों को अपने शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। इस मौके पर रमेश चंद्र वर्मा, एड. अरविंद यादव, पीसी चतुर्वेदी, शरद पचौरी, गौरव कुमार खेड़ा, एड. सुखवीर सिंह, अनुपम शाक्य, डा. नवीन शर्मा, पं...