शामली, जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78वें शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उन्हें सादर नमन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, निडरता और सर्वधर्म समभाव जैसे महान मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन नफरत की विचारधारा ने गांधी जी और उनके मूल्यों की हत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन महान विचार कभी मरते नहीं हैं। वे अमर होकर सदैव मानवता को सही मार्ग दिखाते रहते हैं। आज पूरा विश्व गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को आत्मसात कर रहा है। बापू के विचार अन्याय के खिलाफ न्याय की हर लड़ाई को शक्ति प्रद...