कटिहार, सितम्बर 20 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत बारसोई में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह,ईओ रजनीश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अरुनीमा पुर्वे एवं समस्त वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर व झाड़ू लगाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत बुधवार को की। मौके पर मुख्य पार्षद ने नगर वासियों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अपनाने की अपील की। लोगों से उक्त अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। स्वच्छता को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में अपना योगदान देने की अपील की। मौके पर स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता का स्लोगन दिया गया। इस दौरान मोहम्मद फैजान, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद सलमान, दीपक दास, दुलाल चंद्र साहा, असगर आजम, मेघनाथ मंडल, मोहम्मद अरमान, ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.