रांची, जनवरी 30 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उपायुक्त आर. रॉनिटा ने शुक्रवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ दतिया पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक आलोक शिकारी कच्छप, नजारत उप समाहर्ता कोमल कुमारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि दिप्रिया मिंज सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपायुक्त आर. रॉनिटा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी से गांधीजी के बताए सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने दत...