धनबाद, जनवरी 31 -- झरिया, प्रतिनिधि। युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों से जोड़ते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनकी प्रासंगिकता पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। शहीद दिवस पर आयोजित विचार संगोष्ठी में निर्णायक की भूमिका शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा व पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा ने निभाई। संगोष्ठी में कक्षा 11 व उससे ऊपर के कुल 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने युवाओं के लिए गांधी तथा आधुनिक समय में अहिंसा की प्रासंगिकता" जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इसमें लवली आनंद ने प्रथम, अदिति साव ने द्वितीय तथा सिमरन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं ...