भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर में महात्मा गांधी के आगमन की शताब्दी पर राष्ट्रीय स्तर पर बहु आयामी समारोह आयोजित किए जाएंगे। समारोह में गांधी के विचारों और मूल्यों पर केंद्रित विचार विमर्श के साथ नाटक, फिल्म और संगीत के विविध आयोजन होंगे। इस मौके पर स्मारिका प्रकाशित कर उसकी हजारों प्रतियां नई पीढ़ी को सौंपी जाएगी ताकि वे अंग प्रदेश में महात्मा गांधी के आगमन के उद्देश्य और उसके प्रभाव से अवगत हो सके। यह घोषणा गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने गुरुवार को झारखंड में गांधी स्मृति यात्रा कर लौटे यात्रियों के अभिनंदन के लिए गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित सभा में की। यात्रीगण में पूर्व कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार, मनोज मीता और प्रसून लतांत थे। मौके पर डॉ. फारूक अली ने यात्रियों का अभिनंदन करत...