लखीसराय, जनवरी 31 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में शुक्रवार को महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण भारती की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तहत देव वृक्ष बरगद व पीपल सहित अन्य पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामबिलास शाण्डिल्य ने बताया कि 30 जनवरी पूज्य महात्मा गांधी का पुण्य तिथि है। उनके पुण्य स्मरण में देववृक्ष बरगद का पौधारोपण किया गया। वे भारत के वकील, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्त्ता, लेखक और धार्मिक महामानव थे। ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन प्रारंभ किया। वे सत्य और अहिंसा को ही स्वतंत्रता आंदोलन का शस्त्र बनाया। वे स्वदेशी आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए हस्तचरघा से सूत बना कर कप...