कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत गुरुवार को जिले के कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है। कहा, मनरेगा जो गरीबों की हितकारी योजना थी, उसका भी वह नाम बदलकर समाप्त करना चाहती है। वर्तमान सरकार केवल चंद उद्योग पतियों के इशारे में कार्य करती है। भाजपा सिर्फ जाति और धर्म की राजनीत करने में मस्त है। उसका जनता की खुशहाली से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के पास जनता के मूल मुद्दों पर जरा भी ध्यान देने का समय नहीं है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.