मुरादाबाद, जनवरी 30 -- बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छात्रों तथा स्टाफ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने कहा कि ब्रिटिश गुलामी के विरोध भारत के राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सदा भारत और भारतीयों की एकता के पक्षधर थे। उन्होंने पश्चिमी संस्कृति के अनुकरण का विरोध किया और भारतीयों को भारतीय संस्कृति अपनाने पर जोर दिया। इस संबंध में प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह राघव ने महात्मा गांधी से संबंधित कई प्रसंग सुनाकर छात्रों को देश प्रेम के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रूप से आदित्य राघव, आबिद हुसैन, मनोज कुमार, विनीत कुमार, सौरभ, अमित कुमार, सजल राघव ,रचना कश्यप आकांक्...