कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मोहल्ला बनवारी नगर पुराने सौरिख बस स्टॉप स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। वहां सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा आज ही के दिन सन 1948 में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपति महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज गांधीजी के बताये मार्ग का हम सभी को अनुकरण करना चाहिए, यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजली होगी। राजीव अग्निहोत्री ने कहा पूरे विश्व में गांधी जी की महान छवि थी। आज हम सभी कांग्रेस के साथी गांधी जी के बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का भरसक प्रयास करेंगे। इस दौरान आशाराम यादव, अजय दुबे, देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.