संतकबीरनगर, दिसम्बर 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्र के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने सरकार पर मनरेगा खत्म करने व राष्ट्रपिता की विश्वसनीयता कम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सभी ने कहा कि यदि ऐसा किया गया तो आगे वृहद आन्दोलन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रवीण चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी के हाथ में महात्मा गांधी के चित्र थे। जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को निरस्त करने के लिए एक विधेयक पेश करने का कार्यक्रम तय कर एक अत्यन्त चिन्ताजनक और सुनियोजि...